अपराधियों को खुली चेतावनी: कानून को चुनौती देंगे तो होगा एनकाउंटर — संतोष सुमन

बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। सिवान और पटना में पुलिस द्वारा किए गए दो अलग-अलग एनकाउंटर के बाद बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो भी शांति व्यवस्था और पुलिस को चुनौती देगा, उसका एनकाउंटर होगा।

अपराधियों को खुली चेतावनी: कानून को चुनौती देंगे तो होगा एनकाउंटर — संतोष सुमन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटनाः बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। सिवान और पटना में पुलिस द्वारा किए गए दो अलग-अलग एनकाउंटर के बाद बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो भी शांति व्यवस्था और पुलिस को चुनौती देगा, उसका एनकाउंटर होगा।

मंत्री ने कहा कि ऐसे एक्शन से अपराधियों का मनोबल टूटेगा। वहीं पंजाब के सांसद मलविंदर सिंह कांग के बिहार-बंगाल वाले बयान पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। सिवान और पटना में पुलिस कार्रवाई के बाद बिहार सरकार अपराधियों के खिलाफ अपने सख्त रुख को लेकर मुखर नजर आ रही है।

मंत्री संतोष सुमन ने साफ कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को चुनौती देने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बिहार में शांति व्यवस्था बनाए रखना है और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि ऐसे कड़े कदमों से अपराधियों  मनोबल टूटेगा और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। वहीं पंजाब के सांसद मलविंदर सिंह कांग के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में बिहार और बंगाल जैसे हालात नहीं होने देंगे, संतोष सुमन ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात पूरे देश के सामने हैं और वहां की स्थिति पर फिल्म तक बन चुकी है। ऐसे में दूसरे राज्यों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। पटना से एनबीसी 24 के लिए रॉबिन की रिपोर्ट।